55 साल के आदमी के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर कितना अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:46

Cholesterol Level: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल लेवल और कब करानी चाहिए इसकी जांच? जानिए

जिन बच्‍चों के परिवार में रोग से संबंधित कोई हिस्‍ट्री होती है उनका पहली बार कोलेस्‍ट्रॉल लेवल टेस्‍ट 2 साल की उम्र में हो जाना चाहिए।
आपको कितनी बार कोलेस्‍ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) चेक कराना च‍ाहिए यह आपकी उम्र, आपकी मेडिकल हिस्‍ट्री और आपकी फैमिली हिस्‍ट्री पर निर्भर करता है।

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) एक चिपचिपा लिक्विड होता है जो हमारे ब्‍लड में होता है। यह ब्‍लड प्‍लाजमा के द्वारा ट्रांसपोर्ट होता है। हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) होता है। पहला लो डेंसिटी लिपोप्रोटींस यानी HDL इसे गुड कोलेस्‍ट्रॉल (Good Cholesterol) भी कहते हैं और दूसरा होता है बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol), जिसे खराब कोलेस्‍ट्रॉल भी कहते हैं। जो बैड कोलेस्ट्रॉल होता है वह आर्टरिज़ में जमा हो सकता है, जिससे कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अक्‍सर लोगों को यह नहीं पता होता कि उनका कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कितना चाहिए और उन्‍हें कितने समय बाद चेक कराते रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं विस्‍तार से-
19 या उससे कम उम्र के लोगों का Cholesterol Level

कुल कोलेस्ट्रॉल- 170 mg/dL से कम

Non-HDL- 120 mg/dL से कम


LDL- 100 mg/dL से कम

HDL- 45 mg/dL से ज्‍यादा
20 या उससे ज्‍यादा की उम्र के पुरुषों का Cholesterol Level

कुल कोलेस्‍ट्रॉल- 125 to 200 mg/dL

Non-HDL- 130 mg/dL से कम

LDL- 100 mg/dL से कम

HDL- 40 mg/dL या इससे ज्‍यादा
20 या उससे ज्‍यादा की उम्र की महिलाओं का Cholesterol Level

कुल कोलेस्‍ट्रॉल- 125 to 200 mg/dL

Non-HDL- 130 mg/dL से कम

LDL- 100 mg/dL से कम

HDL- 50 mg/dL या इससे ज्‍यादा

कितनी बार चेक कराना चाहिए कोलेस्‍ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level)?

आपको कितनी बार कोलेस्‍ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) चेक कराना च‍ाहिए यह आपकी उम्र, आपकी मेडिकल हिस्‍ट्री और आपकी फैमिली हिस्‍ट्री पर निर्भर करता है। यदि किसी व्‍यक्ति को स्‍ट्रोक, डायबिटीज और हाई कोलेस्‍ट्रॉल जैसी समस्‍या होती है तो उन्‍हें हर 6 महीने या सालभर में एक बार अपना कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक कराना चाहिए। आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से आपको कब और कितनी बार अपना कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक कराना चाहिए।

1. 19 या उससे कम उम्र के लोगों को अपना पहला कोलेस्‍ट्रॉल टेस्‍ट 9 से 11 साल की उम्र में कराना चाहिए। उसके बाद हर 5 साल में एक बार टेस्‍ट कराएं। जिन बच्‍चों के परिवार में रोग से संबंधित कोई हिस्‍ट्री होती है उनका पहली बार कोलेस्‍ट्रॉल लेवल टेस्‍ट 2 साल की उम्र में हो जाना चाहिए।

2. 20 से 44 साल की उम्र के लोगों को हर 5 साल में एक बार अपना कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक कराना चाहिए। 45 से 54 साल की उम्र की महिलाओं को हर 5 साल में एक बार अपना कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक कराना चाहिए। 45 से 65 साल की उम्र के पुरुषों को हर 1-2 साल में अपना कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक कराना चाहिए। जबकि 55-65 साल की उम्र की महिलाओं को हर 1-2 साल में अपना कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक कराना चाहिए।

कैसे चेक करें कोलेस्‍ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level)

अगर आप अपना कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक करना चाहते हैं तो आप घर पर किट लाकर खुद चेक कर सकते हैं। आजकल मार्किट में कई तरह की किट मिलती हैं जिनसे कोलेस्‍ट्रॉल लेवल चेक हो जाता है। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि इसे कैसे चेक करते हैं तो आप डॉक्‍टर से संकर्प करें। डॉक्‍टर आपको इस बारे में सही जानकारी दे देंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info